पटना।
आरजेडी के पार्षद केदार राय की हत्या कर दी गई है। बाइक सवार बदमाशों ने उनपर दानापुर में गोलिया चलाई, जिसके बाद उनकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक केदार राय आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी थे। बाइक सवार बदमाशों ने उनपर सुबह 5:30 बजे हमला किया, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल ले जाया जा रहा था। अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई।




