Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » पटना-बालिकागृह मामला: बिहार बंद को सफल बनाने सड़कों पर उतरे वाम कार्यकर्ता
Top Stories

पटना-बालिकागृह मामला: बिहार बंद को सफल बनाने सड़कों पर उतरे वाम कार्यकर्ता

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 2, 2018No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में बच्चियों के यौन शोषण के विरोध में विपक्षी दलों की ओर से आज आहूत बंद को सफल बनाने के लिए वामदलों के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आये और यातायात रोका। बालिका गृह में 29 बच्चियों के यौन शोषण मामले की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से कराने, इस मामले में कथित रूप से लिप्त समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति की गिरफ्तारी, वर्मा तथा मंत्री सुरेश शर्मा को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कई विपक्षी दलों ने आज बंद का आह्वान किया है। विपक्ष के अन्य दलों का इसे समर्थन प्राप्त है।

पुलिस ने बताया कि वाम दलों के कार्यकर्ता आज सुबह से ही सड़कों पर उतर आये। उन्होंने राजधानी पटना सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में ट्रेन और सड़क यातायात बाधित किया। बंद समर्थकों ने दरभंगा जिले में जानकी एक्सप्रेस ट्रेन एवं संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जहांनाबाद में पटना—गया पैसेंजर ट्रेन, शेखपुरा में हावड़ा—गया एक्सप्रेस ट्रेन और मुजफ्फरपुर में एक अन्य ट्रेन रोकी। ये लोग पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भोजपुर, अरवल, वैशाली, नालंदा और नवादा जिलों में सड़क यातायात बाधित कर रहे हैं और जुलूस निकालकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इन लोगों ने मुजफ्फरपुर में बालिका गृह के संचालक और मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के घर के सामने भी प्रदर्शन किया। जिसके बाद एहतियात के तौर पर वहां पुलिस तैनात की गयी है। इस मामले को लेकर भाकपा-माले, भाकपा, माकपा, एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी, आरएसपी और फारवर्ड ब्लॉक ने आज बंद रखने की अपील की है। इसे राजद सहित अन्य विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त है।

बंद को विपक्ष के अलावा आइसा-इनौस, एआइएसएफ-एआईवाईएफ, एसएफआई-डीवाईएफआई, एआईडीएसओ-एआईडीवाईओ, आशाकर्मी, आंगनबाड़ी, टेंपो यूनियन के नेता, सांस्कृतिक संगठन कोरस आदि संगठनों का भी समर्थन प्राप्त है। वामदलों की मांग है कि पटना उच्च न्यायालय की निगरानी में मुजफ्फरपुर सहित राज्य के सभी अल्पावासों, रिमांड होमों की जांच कराई जाए, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और भाजपा कोटे से मंत्री सुरेश शर्मा को बर्खास्त किया जाए तथा चंद्रशेखर वर्मा को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: साकची में अंकिता सिन्हा की गज़लों पर झूमा जमशेदपुर, कुश भवन में देर रात तक बजती रहीं तालियां

July 27, 2026

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.