Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » देवघर- श्रावणी मेला का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने कि
Top Stories

देवघर- श्रावणी मेला का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने कि

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 9, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

देवघर।09 जुलाई

झारखंड के प्रवेश द्वार दुम्मा में झारखण्ड के मुख्य मंत्री रघुवर दास द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन एवं वैदिक रीति से पूजनोपरांतउद्घाटन किये जाने के साथ ही बाबाधाम का मासव्यापी श्रावणी मेले का शुभारम्भ हो गया और इसी के साथ गेरुवा वस्त्रधारी मानव महासमुंद्र का बाबा बैद्यनाथ के जलार्पण के लिए उमड़ पड़ा। झारखण्ड के प्रवेश द्वार दुम्मा में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय श्रावणी मेले का उद्धाटन दीप प्रज्वलित करते हुए मुख्य मंत्री रघुवर दास ने किया।इस अवसर पर राज्य के नगर विकास मंत्री सी पी सिंह, श्रम मंत्री राजपलिवार, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे, स्थानीय विधायक नारायण दास, सचिव अरुण सिंह, डिप्युटी मेयर नीतू देवी, पण्डा धर्मरक्षणी सभा के अध्यक्ष प्रो सुरेश भारद्वाज, महामंत्री के अलावे जिले के वरीय अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्य मंत्री रघुवर दास ने उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि देवघर एवं बासुकीनाथ का श्रावणी मेला राजकीय मेला घोषित होगा और श्रद्धालु ,तीर्थयात्रियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने तीर्थयात्रियों के प्रति आम सहभागिता बढाये जाने की जरूरत पर बोलते हुए कहा कि उनकी जब भी किसी को आवयश्कता होगी उनसे संपर्क कर सकते हैं ,वे सहज ही उपलब्ध रहेंगे। मुख्यमंत्री ने देवघर एवं बासुकीनाथ को आध्यात्मिक को आध्यात्मिक केंद्र बताते हुए इसको पर्यटक केंद्रों के रूप में विकसित किये जाने की घोषणा करते हुए युवाओं से अपील किया है कि वे श्रद्धालुओं के सुविधाओं में कोई कोर-कसर न उठा रखें ।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आज के दिन का उलेख्य करते हुए कहा कि आज गुरु पूर्णिमा का दिन है।साक्षात ब्रह्मा,विष्णु और महेश का दिन है और आज से मासव्यापी श्रावणी मेले का सुआरम्भ हो रहा है।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधामंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्ति हैं जो देश को विश्व गुरु के रूप में भारत को प्रतिस्थापित कराने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।आज श्रावणी मेला उद्घाटन के पूर्व मुख्यमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना भी किया। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के तकरीबन 66 करोड़ की योजनाओं का भी उद्घाटन किया।
ज्ञात हो श्रावणी मेला 2017 इस बार कई मायने में कई मामलों में बिल्कुल अलग होगा। मेमोंटम झारखण्ड की तर्ज़ पर बाबा नगरी को सजाया गया है वहीं पहली बार कांवरिया पथ पर देवपुरा के निकट 1250, बाघमारा बस स्टैंड में 900 ,जसीडीह बस स्टैंड में 250 यूनिट टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है जिसमें श्रद्धालु कांवरियों के आवासन की निःशुक्ल व्यवस्था होगी।यह टेंट सिटी कुम्भ मेले के तर्ज पर की गई है वहीं मेला क्षेत्र में 150 बोरिंग,300 शौचालय, 200 बायोटोलेट की व्यवस्था की गई है।इतना ही मेला क्षेत्र में व्यापक रोशनी की व्यवस्था की गई है और जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गए हैं।सम्पूर्ण कांवरिया पथ में 78 इंद्र वर्षा लगाए गए हैं ताकि थके कांवरियों को जल वर्षा के माध्यम से राहत पहुंचाई जा सके।इस बार मेला क्षेत्र में 7000 पुलिस कर्मी और पुलिस पधाधिकारियोँ को तैनात किया गया है ताकि समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके।इस बर्ष आतंकवादी गतिविधियों की संभावनाओं को लेकर एहतियातन ए टी एस को भी प्रतिनियुक्त किया गया है जबकि पूरा मेला क्षेत्र ड्रोन कैमरे की निगाह में होगा।राजकीय श्रावणी मेला 2017 में बम निरोधक दस्ता, मेटल डिक्टेटर ,श्वान दस्ता समेत बाबा मंदिर में 2000 की संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा 30 सूचना केंद्र खोला गया है जिससे लगातार सूचना प्रसारित की जाएगी।रघुवर सरकार ने मेला में स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 90 डाक्टर,250 पारा मेडिकल स्टाफ,30 एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराए हैं ।इतना ही इसबर्ष वी आई पी सुविधा को पूरी तरह से बंद कर दिया है किंतु शीघ्र दर्शनम सुविधा जारी रहेगी ।हालांकि , इसकी संख्या निर्धारित करते हुए एक दिनमें 1000 तय की गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:04 जून 2026 गुरुवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

June 4, 2026

RANCHI NEWS: झारखंड के 25 हजार पीडीएस डीलरों का छलका दर्द, 9 महीने से बकाया कमीशन के लिए राज्यपाल से गुहार

June 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा में अपने कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पाएगी झारखंड सरकार, विकास पूरी तरह ठप: संजय सेठ

June 3, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.