जमशेदपुर : झारखंड स्टील ठेका मजदूर संघ की ओर से सोमवार को जेनरल ऑफिस गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व श्याम पात्रो एवं रामधारी गौड़ ने किया। ठेका मजदूर अपने स्थायीकरण की मांग कर रहे हैं। ठेका मजदूरों के अनुसार टाटा स्टील में 1981 में आपात स्थिति उत्पन्न हो आयी थी। उस समय उनसे स्थायीकरण का आश्वासन देकर काम कराया गया था। 10 साल बाद 1600 मजदूर स्थायी हुए लेकिन शेष बचे रह गए।
Comments are closed.