ODF घोषित पंचायत के सहिया, जलसहिया, मुखिया होंगे सम्मानित
जमशेदपुर।
जिले के विभिन्न प्रखण्डों की 34 पंचायतों को आॅनलाइन करने के लक्ष्य को 15 अगस्त तक पूरा किया जाए। अब तक निर्मित शौचालयों के फोटोग्राफ की शीघ्र जियो टैगिंग की जाए। ये बाते उपायुक्त अमित कुमार ने पेयजल स्वच्छता विभाग अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीं। उक्त बैठक में सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारीगण एवं कार्यपालक अभियन्ता उपस्थित थे।
उपायुक्त अमित कुमार ने 9 से 15 अगस्त तक खुले में शौच से मुक्त सप्ताह मनाने का निर्देश दिए। इसके लिए 9 अगस्त को स्वच्छता रथ समाहरणालय से विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किए जाएंगे।
श्री कुमार ने कहा कि जो पंचायत खुले में शौच से मुक्त हो गये हैं उनके सहिया, जलसहिया, मुखिया को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने पक्की छत का निर्माण करने का निर्देश कार्यपालक अभियन्ता को दिया।


