
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन द्वारा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 515वां नेत्र शिविर जेमीपोल तथा जेमीपोल लेडिस एसोसियेशन के सहयोग से जरुरतमंद लोगों के आंखों के ऑपरेशन के लिए 18 से 20 अगस्त तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा। 18 अगस्त को गरीब एवं जरुरतमंद नेत्र रोगियों का सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन किया जायेगा, जिसके पश्चात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम द्वारा नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन किया जायेगा, रविवार को चयन कर लिये गये नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. सुशील बाजोरिया, डॉ. पूनम सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। नेत्र रोगियों की सेवा के लिए जेमीपोल तथा जेमीपोल लेडिस एसोसियेशन के पदाधिकारी शिविर में उपस्थित रहेंगे। शिविर के सम्बन्ध में जानकारी रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने प्रदान करते हुए कहा कि समाज के जागरुक नागरिक जरूरतमंद व गरीब नेत्र रोगियों को शिविर में पहुंचने में मदद करें ताकि ऐसे लोगों का जरुरत के अनुसार इलाज व ऑपरेशन कर उनकी दुनिया में फिर से रौशनी लौटायी जा सके।



