जमशेदपुर।
जेमीपोल, जेमीपोल लेडिस एसोसियेशन अस्मिता तथा रोटरी फेमिना के सहयोग से यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभुम, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा 476वें नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें हमेशा की तरह चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति का सहयोग प्राप्त हुआ। यहां ऑपरेशन सत्र के दौरान 30 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी.पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. सुशील बाजोरिया तथा पूनम सिंह द्वारा किया गया। आज नेत्र शिविर के दौरान जेमीपोल कम्पनी के पदाधिकारी श्री अशोक कुमार, श्री एस. एस. दास, श्री महेश नायडू, रोटरी फेमिना की ओर से श्रीमती पशम आडेसरा, सोनल अग्रवाल, श्वेता सिंह, जयश्री, मोनीदीपा मुख्य रूप से उपस्थित थीं। राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष श्री बालमुकुन्द गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र, श्री बनवारी लाल खण्डेलवाल, श्री किशन अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थें। शिविर का संचालन कर रहे रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम का अगला नेत्र शिविर 26 से 28 अगस्त तक समाजसेवी व झारखण्ड प्रादेशिक गौशाला संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित किया जायेगा।




