Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » लातेहार-17 सितंबर से 25 सितंबर तक हेल्थ कार्ड बनाने का कार्य एक अभियान के रूप में चलाया जायेगा-रघुवर दास
Top Stories

लातेहार-17 सितंबर से 25 सितंबर तक हेल्थ कार्ड बनाने का कार्य एक अभियान के रूप में चलाया जायेगा-रघुवर दास

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 30, 2018Updated:August 30, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

लातेहार।
मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 25 सितंबर से पूरे देश में आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री आरोग्य योजना का आरंभ किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत देश के सभी बड़े हॉस्पिटलों को जोड़ा जाएगा, जहां गरीबों का निशुल्क इलाज होगा। इस योजना के तहत देश के गरीबों का सरकार 5 लाख रूपये का बीमा करायेगी। हर परिवार के मुखिया के नाम पर एक हेल्थ कार्ड होगा। हेल्थ कार्ड को दिखाकर सरकार द्वारा चिन्हित अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाए जा सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा इस हेतु 57 लाख परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा इस योजना के तहत 17 सितंबर से 25 सितंबर तक हेल्थ कार्ड बनाने का कार्य एक अभियान के रूप में चलाया जायेगा। जिसमें हर गरीब का एक हेल्थ कार्ड बनेगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज जिला मुख्यालय लातेहार के राजहार स्थित गुरूकुल में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार की सोच है सबका साथ सबका विकास, इसी सोच को लेकर केन्द्र एवं राज्य सरकार योजनाएं बना रही है ताकि देश एवं राज्य के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का सपना है कि किसी भी गरीब की मृत्यु इलाज एवं दवा के अभाव में ना हो।

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि लातेहार जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आज 500 परिवारों को LPG गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। शेष परिवारों को जल्द ही गैस कनेक्शन जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों द्वारा इस योजना में केवल गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं लेकिन हमारी सरकार द्वारा महिलाओं के हित के लिए चूल्हा और पहली बार का गैस सिलेंडर का रिफिल की राशि भी राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में 35 लाख परिवारों को इस योजना के तहत कनेक्शन वितरित करने का लक्ष्य है जिसमें 17 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। शेष परिवारों को जल्द ही इस योजना के तहत गैस कनेक्शन दे दिया जाएगा।

श्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक हर गरीब को छत प्राप्त कराना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि 2 अक्टूबर 2019 तक स्वच्छ भारत का निर्माण हो जाए। हमारा लक्ष्य है कि 2 अक्टूबर 2018 तक हम एक स्वच्छ झारखंड का निर्माण कर ले। स्वच्छता से 80% बिमारियां दूर रहती है हमें शौचालय का प्रयोग करना चाहिए गांव स्वच्छ रहेगा तभी यहां के लोग स्वस्थ रहेंगें। सभी काम सरकार नहीं कर सकती सबों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभानी चाहिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लातेहार उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र था यहां के डीआईजी, एसपी, जवान और यहां के लोगों के सहयोग से आज यह उग्रवाद मुक्त जिला बन गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीब के जीवन में बदलाव लाने के ध्येय से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने किसानों द्वारा उपजाये खाद्यानों के क्रय मूल्य को डेढ़ गुना बढ़ाने का काम किया है। हमारा सपना है कि राज्य के किसानों की आय दोगुनी हो सके। झारखंड सरकार द्वारा 26 किसानों को इजराइल भेजा गया वहां पानी की कमी के बाद भी अच्छी खेती की जा रही है, कम पानी में कैसे खेती करें इसके गुण वहां से सीखे जा सकते हैं। राज्य सरकार अक्टूबर तक राज्य से और किसानों को भी इजराइल भेजेगी जहां से वे खेती के नवीन तकनीक सीख सकें और अपने आसपास के लोगों को भी शिक्षित कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आधी आबादी का सशक्तिकरण होगा वह स्वावलंबी बनेंगी तभी देश सच्चे अर्थ में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है। राज्य सरकार महिलाओं को स्वालंबन की दिशा में ले जाने के लिए 50 लाख की जमीन निबंधन के लिए महज एक रूपये का शुल्क निर्धारित किया है। जिसके तहत अब तक राज्य के 91 हजार महिलाओं के नाम 50 लाख तक की संपति की रजिस्ट्री की गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में केन्द्र एवं राज्य सरकार कार्य कर रही है। गांव में सखी मंडलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी का विकास करके ही देश एवं राज्य को विकास के पथ पर ले जाया जा सकता है।

इस अवसर पर विधायक श्री हरे कृष्ण सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू पलामू आयुक्त श्री मनोज कुमार झा, लातेहार उपायुक्त श्री राजीव कुमार एवं भारी संख्या में आम जनता उपस्थित थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS; डालसा ने आयोजित किया पोक्सो एवं किशोर न्याय अधिनियम पर जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: साकची में अंकिता सिन्हा की गज़लों पर झूमा जमशेदपुर, कुश भवन में देर रात तक बजती रहीं तालियां

July 27, 2026

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.