
जमशेदपुर।


गुरुवार को हावड़ा से मुंबई जा रही गीतांजलि सुपरफास्ट ट्रेन आज एक बड़ेे हादसेे से बच गई।बताया जाता है कि खड़गपुर स्टेशन से गाड़ी खुलने के बाद निमपुरा स्टेशन के समीप गीतांजलि के 1 कोच से इलेक्ट्रिक पोल टकरा गई।हालाकि ट्रेन के चालक को घटना का अहसास होने के बाद ट्रेन को रोक दिया।उन्होने वरीय रेल पदाधिकारीयो को दिया है।वही घटनास्थल आरपीएफ, जीआरपी पुलिस पहुंची व मामले की जानकारी ली और रेल के अधिकारियों को सूचना दी । कोच ठीक करने में प्रशासन जुट गई ।

