
जमशेदपुर।

जिला पुलिस ने सेस्क रैकेट चलाने वाला एक गिरोह का प्रर्दाफाश किया है। इस मामले मे तीन लोगो को पुलिस मे हिरासत में लिया है। वही मुख्य आरोपी फरार है। इसका खुलासा पुलिस ने बीते दिनो साकची से मोबाईल छिनतई के संदेह में पकड़ी गई एक नाबालिग लड़की से पुछताछ के आधार पर किया है।
इस सर्दभ डी एस पी (पी सी आर) सुधीर कुमार ने बताया कि साकची से दो दिन पूर्व एक लड़की को पुलिस के द्वारा मोबाईल चोरी के संदेह में पुलिस पकड़ कर थाना लाई। पुछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह मुलरुप से ओड़ीसा के रहने वाली है और उसके प्रेमी सुरज ने एक माह पहले शादी के नियत से घऱ से भागा कर लाया था। उसके बाद दोनो एक होटल में रहे। दो दिन रहने के पश्चात वह मुझे होटल में छोड़कर फऱार हो गया। उसके बाद उसी होटल में एक महिला ने राहुल के नाम लड़के से नौकरी दिलाने के नाम दोस्ती करवा दी। उस लड़का ने नौकरी के नाम पर कई शारीरीक शोषण करने लगा। यही नही दबाब बना कर वह ग्राहको को लाता था।यह पिड़ीता के लाख कोशीश के बावजुद भी वह उस महिला की मदद से घंधे करवाने लगा। तीन दिन पहले वह लड़की वहां से भाग गई। और साकची मे घुमने के दौरान उस लड़की को पुलिस ने मोबाईल चोर संदेह में गिरफ्तार किया।
उन्होने कहा कि इस मामलें का पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तत्परता पुर्वक कार्रवाई करते हुए
बागबेड़ा निवासी कुंदन कुमार व रंजन सिंह तथा गोलमुरी निवासी अमरीक सिंह को पकडा । वही मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी। इसमें कुछ सफ़ेदपोश लोगों के फँसने की भी उम्मीद है।

