जमशेदपुऱ।
सुबे के मुख्यमंत्री रधुवर दास सोमवार को देऱ शाम एक दिवसीय दौरे जमशेदपुर पहुंचे । सोनारी एयर पोर्ट में मुख्यमंत्री रधुवर दास का स्वागत उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल , एस एस पी अनुप टी मैथ्यु और भाजपा के कार्यकर्ताओ के द्वारा किया गया। सोनारी एयर पोर्ट से सीधे वे एग्रिको स्थित अपने आवास गए । कुछ देर विश्राम करने के बाद वे कार्यकर्ताओ से मिले। उनकी समस्या को सुनी। उसके बाद वे भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबु तिवारी के भतीजा की शादी के प्रितीभोज में शिरकत की और वर वधु को आर्शीवाद दिया



