जमशेदपुर। 29 दिसबंर
मुख्यमंत्री रघुवर दास के एक साल पुरे होने के उपलक्ष्य पर विपक्ष जहां इस विफल सरकार करार दे रही है वही दुसरी ओर उनके मंत्रीमण्डल के सहयोगी भी उनके ही सुर मे सुर मिलाते दिख रहे है राज्य के खाद्य आपूर्ति व संसदीय कार्य मत्री सरयू राय ने अपने सरकार के एक साल काम काज पर सवाल खड़ा कर दिया है। मंत्री ने कहा है कि सरकार ने एक साल में विकास तो किया है लेकिन उसकी गति धीमी है।जिस ढंग से सरकार घोषनॉंए कर रही है। उस अनुरुप कार्य घरातल पर नही दिख रहा है। मंत्री श्री राय सोमवार एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारो से बातचीत दौरान के कही है।उन्होने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में तो सरकार की पहल बहुत कमजोर है । उन्होने कहा कि कैसर जैसी बीमारी का ईलाज जमशेदपुर के अलावे कही नही है। इसके राज्य सरकार को स्वंयसेवी या समाजिक संस्था की मदद लेनी चाहिए। ताकि राज्य की स्वास्थय सेवा ठीक हो । उन्होने कहा कि मेरे विभाग में बहुत कमी है। मैंने पीडीएस कंट्रोल आर्डर में बदलाव का आदेश दे दिया है।
