
जमशेदपुर। 21 जुलाई

रेड क्रॉस सोसाईटी का 472वां नेत्र शिविर इस शहर के जाने माने साहित्यकार स्व. डॉ. मनोहर लाल जी गोयल के पुण्य स्मृति में आज शऩिवार 22 से 24 जुलाई 2017 तक आयोजित होगा। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 22 जुलाई को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा की जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन किया जायेगा, जिसके पश्चात 23 जुलाई को चुने गये नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. सुशील बाजोरिया, डॉ. पूनम सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की जायेगी। 24 जुलाई को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की अंतिम जांच कर उन्हें आवश्यक चश्मा व डेढ़ महीने की दवा प्रदान कर विदा किया जायेगा

