जमशेदपुर।
धनबाद के सासंद पी एन सिंह बेहत्तर ईलाज के लिए एयर एबुलैस से एम्स गए। उनके साथ जानेवालो में परिवार के लोग के साथ साथ निजी सचिव भी थे।
गौरतलब है कि बीते सोमवार को जमशेदपुर मे हर हर महादेव संध के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इस दौरान उनके सीने मे अचानक दर्द होने के कारण टी एम एच में भर्ती कराया गया था। बुधवार को एयर एबुंलैस से बेहत्तर ईलाज के लिए एम्स ले जाया गया। उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल से एबुंलैस के द्वारा सोनारी एयर पोर्ट ले जाया गया। वहां से नई दिल्ली से आए एयर एबुलैस से एम्स के लिए रवाना हुए।



