जमशेदपुर।


सावन के आखिरी सोमवारी मे हर हर महादेव संघ के द्वारा आयोजित भोजन संध्या मे भोजन सम्राट लखविंदर सिंह लख्खा के द्वारा भोजन प्रस्तुत किया गया । लख्खा के द्वारा गाये भजन अरे द्वारा पालो कन्हैया से कह दो दर्शको को झुमने को मजबुर कर दिया। इसके बाद एक बढ कर एक भजन गा कर दर्शको को खुश हो गए।कार्यक्रम देर रात चलता रहा।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा एवं झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री माननीय श्री सरयू राय जी एवं जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी साथ मे धनबाद के सांसद पी एन सिंह जी एवं स्थानीय विधायक गण उपस्थित हुए।
हर हर महादेव संध की ओर से दिया जाने वाला रत्न सेवा अवार्ड पूरी तरह मातृशक्ति को समर्पित करने का फैसला लिया गया हैं।इस बार कार्यक्रम के दौरान पूर्व मूख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा यह अवार्ड प्रसिद्ध मुक्केबाज अरुणा मिश्रा ,तीरदांज झानु हांसदा और पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल को दिया गया। हालकि प्रेमलता अग्रवाल शहर मे नही रहने के काऱण उनके पति विमल अग्रवाल ने इस सम्मान को ग्रहण किया। इसके अलावे बाल विवाह का विरोध करने वाली और शिक्षा के प्रति आंदोलन करनेवाली डुमरिया की दुल्ली हेम्ब्रम को भी सम्मानित किया गया।
वही भजन संध्या को सुनने वाले लोगो के लिए बर्फ से बने भागावन शिव आकर्षक का केन्द्र रहा।संध के द्वारा बर्फ की सिल्ली से भव्य सजावट के साथ बाबा बर्फानी का निर्माण किया गया था।