
जमशेदपुर। साकची थाना में शनिवार की शाम को थाना शांति समिति सदस्यों की हुई महत्वपूर्ण बैठक में अफवाहों पर विशेष ध्यान ना देकर तुरंत थाना को सूचित करने और 22 अगस्त बुधवार को बकरीद पर्व को देखते खासकर साकची मोहमण्डन लाइन में विशेष पेट्रोलिंग करने का निर्देश थाना प्रभारी मदन मोहन द्वारा दिया गया।
साथ ही थाना प्रभारी मदन मोहन द्वारा कई दिशा निर्देश दिए भी गए तथा इस अवसर पर आपसी भाईचारा को कायम करते हुए सौहार्द पूर्ण वातावरण में इस पर्व को मनाने का निर्णय लिया गया। उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्व के द्वारा जिस प्रकार की कार्य की जाती है उस पर विस्तार पूर्वक कड़ी कार्रवाई करने हेतु सूचीबद्ध तरीके से अपनी योजनाओं से शांति समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी मदन मोहन द्वारा सभी सदस्यों को अफवाहों पर विशेष ध्यान ना देकर तुरंत थाना को सूचित करने हेतु कहा गया।
इस बैठक में मुख्य रुप से परमजीत सिंह काले,राकेस साहू ,टीपी पांडेय, डीके घोष, हाजी अजीत रजा, मुन्ना, मो. इकबाल, साोनु रजा, हरविंदर सिंह मंटू मनोज वाजपेयी, मनीष शर्मा, चन्द्रदेव सिंह राकेश, संजीव कुमार वर्मा सहित शांति समिति समिति के काफी सदस्य उपस्थित थे।



