
जमशेदपुर।


गुरुवार को साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान , जमशेदपुर के तत्वाधान में श्री साईनाथ देवस्थानम ,घोड़ाबांधा के साईं मंडपम में जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं वोलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन , जमशेदपुर के सहयोग से बृहत् रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया I इस शिविर में कूल 104 यूनिट रक्त संग्रह किया गया I शिविर का उद्घाटन टाटा मोटर्स के वरीय पदाधिकारी श्री एन०एस कादयान , चेयरमैन राजीव कुमार , वरिष्ठ सदस्य राम प्रकाश पाण्डेय ट्रस्टी अनुप रंजन इत्यादि ने किया I अपने स्वागत भाषण में अनुप रंजन ने बताया की संस्था के द्वारा श्री साईं बाबा के समाधी शताब्दी वर्ष के मद्देनजर आने वाले समय इस तरह के कई तरह के मानव कल्याण सेवा कार्यक्रमों के आयोजन करने की योजना है I ज्ञात है की पुरे विश्व में दिनांक 1 अक्टूबर 2017 से 18 अक्टूबर 2018 तक श्री साईं बाबा समाधी शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों का आयोजन होना है Iचेयरमैन राजीव कुमार ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को रक्तदान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं उनका उत्साह बढाया I
शिविर के सफल आयोजन में निउ इंडिया इन्शुरन्स, टेल्को , बैंक ऑफ़ इंडिया – टेल्को ब्रांच,रे कंस्ट्रक्शन , इनर व्हील क्लब जमशेदपुर(पूर्व)एवं संस्था के चेयरमैन राजीव कुमार , ट्रस्टी अनुप रंजन , ट्रस्टी नूतन कुमारी , रश्मि नारायण ,शैलेन्द्र कुमार मिश्र , राज किशोर साहू , शिखा रॉय चौधुरी , भीम कर्मकार, दुर्गा घोष , सि०उदय भाष्कर , चन्द्र शेखर सिंह एवं सक्रिय सदस्यों का सहयोग रहा I
अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने दिया अपने ज्ञापन में उन्होंने कहा हर इन्सान को जीवन में रक्तदान एक बार अवश्य करना चाहिए क्यूँकि आपका एक बूँद रक्त तीन जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है I

