जमशेदपुर।
ऑल इण्डिया संथाली फिल्म एसोसिएशन के द्वारा 3 अप्रैल से माइकल जॉन एडोटियरम मे क्षेत्रीय सह संथाली फिल्म का आयोजन किया जाएगा। यह फिल्म 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजन होगा। इस फिल्म शो को उदघाटन घाटशिला के विघायक लक्ष्मण टुडू और विरेन भूटा सयुक्त रूप से करेगे । जबकि समापन समारोह (9 अप्रैल )का आयोजन गोपाल मैदान सुबे के मुख्यमंत्री रघूवर दास ,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुडा और टाटा स्टील के एम डी टी वी नरेंद्र मूख्य अतिथी के रूप मे मोजूद रहेगे। इस सबंघ मे रमेश हासंदा ने कहा कि एसोसिएशन के द्वारा 2 अप्रैल को सोनारी के ट्राइवल कलचर सोसायटी मे फिल्मों का स्क्रीनिग किया जाएगा।इह फिल्म महोत्सव मे 15 फिल्मो को दिखाया जाएगा। उन्होने कहा कि 3 अप्रैल को उदघाटन के कार्यक्रम के दौरान आईसफा डांस एकदमी के कालाकारो के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जाएगा। उसके बाद दुलाड़िया मिसरा फिल्म का प्रर्दशन होगा।
