जमशेदपुर। 09जुलाई
श्री साईनाथ देवस्थानम , घोड़ाबांधा में “श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव” का आयोजन किया गया Iस पावन अवसर पर प्रधान आचार्य पंडित नन्द लाल मिश्र के दवारा पूजन अनुष्ठान यजमान श्री शैलेन्द्र कुमार मिश्र एवं श्रीमती आदर्श मिश्र के उपस्थिति में हुआ I महोत्सव में आज प्रातः 5.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक बाबा की पुजा अर्चना तथा विविभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया I प्रातः5.30 बजे काकड़ आरती प्रारंभ होने के पश्चात सुबह 7.00 बजे फलों के रस के साथ श्री बाबा का मंगल स्नान , सुबह 7.30 बजे श्री गुरुपूर्णिमा पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया I पूजन अनुष्ठान के पश्चात सुबह 10.00 बजे से आकाशवाणी जमशेदपुर के कलाकारों के द्वारा शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम “डिविनिटी” बाबा मंदिर के दरबार में तबला , सितार एवं बांसुरी के द्वारा “जुगलबंदी”पेश किया गया इसमें तबले पर अमिताभ सेन , सितार में अनिरुद्ध बनर्जी एवं बांसुरी पर अशोक दास थे कार्यक्रम में वाद्ययंत्रों के “साथ संगत” एवं “सवाल जवाब” के जादू ने भक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया एवं पूरा दरबार बांसुरी , सितार एवं तबले की आवाज़ से गूंज उठा I दूसरी प्रस्तुति में बिरेन्द्र उपाध्याय ने साईं भजन पेश किया I सपूर्ण अनुष्ठान में आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम के कलाकारों का नादस्वरम आकर्षण का केंद्र रहा I
दोपहर 12.00 बजे मध्यान आरती होने के बाद अपराहन 1.00 बजे महाप्रसाद का आयोजन हुआ जिसमे मंदिर के आसपास के भक्तों के साथ शहर के विविभिन्न क्षेत्रों के करीब 13,000 भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया I
इसके उपरांत अपराहन 3.30 बजे मंदिर परिसर से पालकी यात्रा बड़े धूम धाम से निकली जो घोड़ाबांधा, खारंगाझार,प्लाजा मार्किट , रिवर व्यू होते हुए मंदिर परिसर में समाप्त हुई I
पालकी शोभा यात्रा
जय जय साईं ….. जय जय साईं गीत पर झूमते भक्तों ने परप्मारिक ढोल – नगारों, बाजा , रथ, बाबा की झांकी के साथ विशाल शोभायात्रा निकाला। जिसमें काफी संख्या में महिला व पुरुष हाथों के धवज लेकर चल रहे थे थे। इस दौरान कई स्थानों पर साई भक्तों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं के बीच शर्बत एवं चना का वितरण किया।
संध्या 6.30 बजे धुप आरती तथा उसके उपरांत संध्या 7.00 बजे भजन संध्या का आयोजन हुआ भजन संध्या का शुभारम्भ राज्य महिला की आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण , भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीनेश कुमार एवं संसथान के मार्गदर्शक निथिलेश सिंह यादव ने किया I भजन संध्या में मशहू संगीत गायक श्री रोहित गुलाटी एवं पूजा झा दवारा भजन प्रस्तुत किया गया I जिसका भक्तों ने नाच गा कर आनंद लियाI अंत में रात्रि 10 बजे बाबा की शेज आरती के साथ “श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव” के समाप्ति हुई I इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे
कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन राजीव कुमार , ट्रस्टी अनूप रंजन , ट्रस्टी नूतन कुमारी , रश्मि नारायण , राज किशोर साहु , भीम कर्मकार , शिखा रॉय चौधुरी , दुर्गा घोष , शिव प्रसाद शाह , अंजू शाह , कुमुद सिंह , प्रीति श्रीवास्तव , बिजय कुमार सिंह , सि०उदय भास्कर , चन्द्रशेखर सिंह एवं संस्था के सभी सदस्यों



