जमशेदपुर।
सत्यानन्द योग केंद्र , जमशेदपुर के तत्वाधान में साक्ची स्थित बुद्ध मंदिर के प्रांगन में आयोजित श्री गुरुपूर्णिमा उत्सव में नृत्यांगन इंस्टिट्यूट ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स , जमशेदपुर के नृत्य प्रशिक्षुओं ने कत्थक गुरु पंडित संदीप बोस एवं सौमि बोस के निर्देशन में तरित सरकार , ओलिविया बिस्वास एवं शिंजिनी बोस ने गुरु वंदना , जय भगवती देवी एवं शुद्ध नृत्य कत्थक शैली में सरगम पेश किया गया I इस अवसर पर पूरा मंदिर प्रांगन घुंघरू की आवाज से गूँज उठा I



