
जमशेदपुर।


आज युवा और कर्मठ उपायुक्त अमित कुमार औऱ वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप विरथरे जी के द्वारा शहीदों के परिजनों से मिल कर उन्हें दीपाली की शुभकामनाएं दी।दरसल उपायुक्त अमित कुमार द्वारा पिछले दो वर्षों से एक नई सुर अच्छी परम्परा की शुरुआत की गई।दीपावली के दिन शहीदों के घर जा कर उनके परिवार के लोगो के खुशिया बाटने,इसकी जितनी तारीफ की जस्य कम है। देश के लिये अपना सर्वस्व कुर्बान करने वाले शहीदों के परिवार के साथ उपायुक्त और वरीय आरक्षी अधीक्षक मिलने भर से उन परिवार वालो को।मानो खुशियों की शौगत मिल गयी।जिला प्रशासन की ओर से आज उपायुक्त और आरक्षी अधीक्षक द्वारा शहीद मनोज कुमार चौबे की धर्म पत्नी सुनीता को शॉल और अन्य सामग्री प्रदान किया गया।शहीद किशन दुबे की माता जी को भी उपायुक्त अमित कुमार और एस एस पी द्वारा शॉल और अन्य सामग्री प्रदान किया गया।वही शहीद जितेंद्र कुमार शर्मा की पत्नी को शाल एवं अन्य सामग्री के साथ उनके पुत्र को सी एम सी में नॉकरी का ऑफर लेटर प्रदान कर उन्हें खुशी प्रदान करने का काम जिला प्रशासन द्वारा किया गया।वही ए डी एम लॉ एंड आर्डर ने शहीद लेफ्टिनेंट मनोरंज कुमार और हवलदार श्री निवास रॉव के परिवार वालो की शाल और अन्य सामग्री प्रदान किया गया।यह आयोजन जिला प्रशासन और पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सहयोग से सम्भव हुआ।

