जमशेदपुर । शहर की लोकप्रिय सामाजिक संस्था ’लोक समर्पण‘ के अध्यक्ष श्री ललित दासशनिवार की सुबह पटेल आश्रम में अग्निकांड के पीडितों के बीच खाद्य सामग्री एवं वस्त्रों का वितरणकिया। श्री दास इस दौरान अग्नि कांड के पीडितों से मिले और उन्हें ’लोक समर्पण‘ के माध्यम सेहरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था हमेशा पीडितों की सेवाकरते आ रही है और आगे भी करती रहेगी। आपदा की घडी में ’लोक समर्पण‘ परिवार पीडितों के साथहै।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को बाराद्वारी स्थित देवनगर के पटेल आश्रम में गैस सिलेंडर में लिकेज होनेसे भयंकर आग लग गयी थी। इस आगलगी में कई झुग्गी-झोपडी जलकर खाक हो गयी, जिसमेंअत्यंत गरीब लोग रहते थे।
इस दौरान आश्रम के महामंत्री जैनुउद्दीन कोषाध्यक्ष मित्रो प्रधान, महेश गोराई, संतोष कुमार केअलावे ’लोक समर्पण‘ के सचिव नीरज कुमार कैवर्त, अर्णव कुमार, संजीव कुमार, दीपक कुमार सिंह,ज्ञान सिंह, प्रदीप दूबे समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।



