जमशेदपुर। 23 जुलाई
रेड क्रॉस सोसाईटी का 472वां नेत्र शिविर इस शहर के जाने माने साहित्यकार स्व. डॉ. मनोहर लाल जी गोयल के पुण्य स्मृति में आज यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में उद्घाटित हुआ, जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. जे. एस. बेदी ने 78 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच किया तथा 30 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन योग्य पाया गया, कल रविवार को चुन लिये गये नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. सुशील बाजोरिया, डॉ. पूनम सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से हमेशा की तरह आयोजित नेत्र शिविर आज यहां राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष श्री बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र एवं सांवरमल शर्मा उपस्थित थें। नेत्र शिविर का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया।। कल नेत्र शिविर में ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन स्व. (डॉ.) मनोहर लाल गोयल के परिजनों द्वारा किया जायेगा।


