
जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवासीय कार्यालय में तख्त श्री हरमंदिर साहब प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार इंदरजीत सिंह मिले और उन्हें पटना में होने वाले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व में पंथ एवं संगत का दर्शन करने का निमंत्रण दिया.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी और इसके साथ ही बताया कि रांची के फूड पार्क उद्घाटन में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं अकाली दल नेता हरसिमरत कौर बादल आ रही है.
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इंद्रजीत सिंह को समाज एवं पंथ के हित में अच्छे निर्णय लेने की सलाह दी. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पंथ के हित में जो बड़े-बड़े फैसले लिए जाते हैं उसमें तख्त पटना श्री हरमंदिर साहब की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है
सरदार इंदरजीत सिंह ने अकाली दल नेता एवं दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह हित के अध्यक्ष बनने की जानकारी दी और साथ ही बताया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल एवं अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल के मार्गदर्शन में ही कमेटी का गठन हुआ है और राज्यसभा के सदस्य सरदार बलविंदर सिंह एवं दिल्ली के भाजपा विधायक तथा अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा बतौर पर्यवेक्षक पटना में उपस्थित रहे तख्त पटना में बड़े स्तर पर गुरु नानक देव जी का 549 वी प्रकाश पर आयोजन की तैयारी चल रही है सरदार इंदरजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह के प्रति आभार भी जताया कि सरकारी स्तर पर भव्य तरीके से आयोजन के लिए केंद्र सरकार पहल कर रही है
इस प्रतिनिधिमंडल में सोनारी के सरदार गुरुदयाल सिंह रंगरेटा महासभा के मनजीत सिंह कुलदीप सिंह सुरजीत सिंह बरेली गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार जसपाल सिंह तीनप्लेट कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला पंथ के महान कवि जसवीर सिंह जेम्को के परमजीत सिंह इंदरजीत सिंह इंदर सरदार त्रिलोचन सिंह शमशेर सिंह सिद्धू सोनी सुरेंद्र सिंह सनी मनजीत सिंह औलख कुलविंदर सिंह आदि इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे



