
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस की बैठक साकची छायानगर (चंडीनगर) बस्ती में हुई, जिसमें संगठन की मजबूती सहित जनहित से जुड़ी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह शुक्रवार 21 सितम्बर को जमशेदपुर आ रही का भव्य स्वागत करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
जिला महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव मंजू दास ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि संगठन में महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इसके लिए सभी प्रखंड से लेकर गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। संगठन द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा।
भुइयाडीह क्षेत्रीय कमिटी की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि अगले वर्ष होनेवाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में झारखंड में महिला कांग्रेस का परचम लहरायेगा। साथ ही पार्टी एक नये उत्साह के साथ चुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी के हित में बढ़चढ़ कर काम करने की अपील भी की।
बैठक में साकची प्रखंड अध्यक्ष विमला मुखी, बगुनहातु क्षेत्रीय कमिटी की अध्यक्ष उमा लोहार, निर्मलनगर क्षेत्रीय कमिटी की अध्यक्ष सुलेखा डे, किरण देवी, दमिनी देवी, रेखा देवी, जलेश्वरी भुईंया, कल्याणी बेधना, बेबी देवी, सुभाषी देवी, उमा देवी, गीता आदि मौजूद थी।

