
● सिविल सर्जन से मिलें भाजपा जिलाध्यक्ष, आयुष्मान भारत योजना की ली जानकारी
● सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत जन्मी बच्ची के लिए सिविल सर्जन को दी बधाई
● इस योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : दिनेश कुमार
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मंगलवार शाम ज़िले के सिविल सर्जन महेश्वर प्रसाद से मिलें। उन्होंने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ के संदर्भ में विस्तृत जानकारी लिया। सिविल सर्जन ने योजना के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि ज़िले में एमजीएम एवं सदर अस्पताल समेत दर्ज़नभर निज़ी अस्पताल और नर्सिंग होम इस योजना के तहत निःशुल्क ईलाज़ करेंगे। कहा कि mera.pmjay.gov.in वेबसाइट पर लॉगइन कर के योग्यता जाँच सकतें है अथवा टॉलफ़्री नंबर 14555 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं। इस क्रम में सिविल सर्जन श्री महेश्वर प्रसाद ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के प्रतिनिधियों को सदर अस्पताल में संचालित आयुष्मान भारत केंद्र के संचालन प्रक्रिया समझाते हुए विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि कोई ग़रीब महँगी इलाज के वंचित ना रहे इसी सोच को मध्य में रखते हुए अंत्योदय को परिलक्षित मोदी एवं रघुवर सरकार ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया। वहीं सूबे में सदर अस्पताल में इस योजना के तहत प्रसव के पश्चात बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची का नामकरण भी इसी योजना पर करते हुए ‘आयुष्मती’ रखने का सुझाव भी सिविल सर्जन द्वारा दी गयी थी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सिविल सर्जन को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं व्यक्त किये।
● महानगर भाजपा के सभी मण्डलों में मनोनीत होंगे ‘आयुष्मान मित्र’
भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि ‘आयुष्मान भारत’ विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। झारखण्ड की धरती से इसका शुभारंभ होना हमारा सौभय है। कहा इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी बड़ी है। इसके निमित प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पार्टी के सभी मण्डलों में कार्यकर्ताओं को इस योजना के संदर्भ में प्रशिक्षित किया जाएगा। वहीं सभी मण्डलों में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को ‘आयुष्मान मित्र’ के रूप में महानगर भाजपा द्वारा मनोनीत किया जाएगा। आयुष्मान मित्रों के माध्यम से भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य का लाभ दिलायेगी। ‘आयुष्मान मित्र’ योजना एवं लाभुकों के बीच संवाद सेतु की भूमिका का निर्वाहन करेंगे। कहा कि जल्द ही पार्टी द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसके बाद ‘आयुष्मान मित्रों’ का मनोनयन किया जाएगा। कहा कि सिविल सर्जन महेश्वर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने हेतु सहमति प्रदान की है। इस दौरान महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के अलावे भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद मौजूद थें।
● आयुष्मान भारत योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : भाजपा जिलाध्यक्ष
अखबारों के माध्यम से एमजीएम में लापरवाही के कारण वृद्धा की मृत्यु के मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे घोर लापरवाही करार दिया। कहा कि वे स्वयं पार्टी स्तर से इस योजना को सफ़ल बनाने में जुटेंगे। वहीं आयुष्मान भारत को विफल करने और सरकार पर कलंक लगाने का काम करने वाले लापरवाह कर्मियों-अधिकारियों को हिदायत दिया कि किसी कीमत पर इस योजना में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।

