जमशेदपुर।08जुलाई
हिन्दुओं के पावन तीर्थ अमरनाथ धाम पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आये आतंकवादियों द्वारा किये गए कायराना हमले का भारतीय जनता युवा मोर्चा कड़ी निंदा करता हैं।आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एक विरोध मार्च साकची स्तिथ भाजपा जिला कार्यालय से साकची मुख्य गोलचक्कर तक निकाला। तदुपरांत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ का पुतला दहन कर इस क्रूरता के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।भजयुमो जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा ने कहा कि आठ (8) भोले भाले श्रद्धालुओं की निरशंस हत्या यह प्रमाणित करती हैं कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान केवल नफरत की आग फैलाना चाहता हैं। युवा मोर्चा के सदस्यों ने तद्पश्चात जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर दो (2) मिनेट का मौन रख हमले में मारे गए श्रद्धालुओं को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौक़े पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री गूंजन यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी पप्पु सिंह,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विजय सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश साहू,उमेश पाण्डेय,सुमित शर्मा,दिनेश शर्मा,पप्पू सूर्यवंसी,राजेश सिंह,भाजयुमो महानगर के उपाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली,सुखदेव सिंह सुखु,शशि यादव,श्वेता कुमारी,महामंत्री कुमारेश उपाध्याय,मंत्री प्रेम चंद भगत, रंजीत पांडेय,अशोक सिंह,मोहित साह, बंटी सिंह, कोषादयक्ष अमित अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अनमोल वर्मा, कुमार सौरव, सोशल मीडिया प्रभारी मोंटी अग्रवाल,इंदरजीत सिंह,कौस्तव रॉय,आकाश सिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बीरेंदर साह, अमिश अग्रवाल, ललित रंजन, शाहबाज़ खान, कुमार अभिषेक,मृत्युंजय यादव,राजू सिंह,बिजय ओझा, सिखविंदर सिंह साबी,भाजपा बागबेड़ा मंडल अध्य्क्ष संजय सिंह,भाजपा टेल्को मंडल अध्य्क्ष पप्पू मिश्रा, साकची मंडल के महामंत्री ध्रुव मिश्रा, हेमंत साहू,रॉकी सिंह, राकेश मुखी, वीर सिंह, उमा शंकर मंडल,सुनील गोराई, रत्नेश सिंह, भरत शर्मा, बीरेंदर यादव, टिंकू सिंह, चंदन उपाध्याय, अभिषेक दे, मुकेश शर्मा, पिंटू सिंह, एवं अन्य मंडल से आये युवा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


