
भाजपाईयों ने हाथों से कूड़ा उठा दिया स्वच्छता का संदेश
● टाटा मोटर्स, जमशेदपुर अक्षेस, पूर्व सैनिक परिषद के सदस्य भी हुए शामिल
● पीएम मोदी में स्वच्छता को जनांदोलन बनाया, अब झाड़ू उठाने में लोगों को होता है गर्व : दिनेश
● आसपास को स्वच्छ रखना हमारा व्यक्तिगत सामाजिक उत्तरदायित्व : पवन
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी विधानसभा स्तरीय स्वच्छता अभियान की शुभारंभ हुई। सोमवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत भाजपाईयों ने हाथों में झाड़ू थाम सफ़ाई किया और हाथों से कूड़ा उठाकर लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान को जनांदोलन बनाया। अब हर वर्ग के लोग इससे जुड़ चुके हैं। पहले लोगों को अपने ही आसपास के क्षेत्र में झाड़ू लगाने में शर्म महसूस होती थी। अब लोग गर्व से झाड़ू लगाते हैं। कहा कि मोदी सरकार में कुशलतापूर्वक लोगों के मानसिकता में बदलाव कर विराट जनांदोलन तैयार किया। इसे बरकरार रखना हम सबों का उत्तरदायित्व है। पूर्वी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने कहा स्वच्छता महज़ अभियान नहीं, बल्कि दैनिक गतिविधियों में शामिल करनी चाहिए। हमारा आस आपस का क्षेत्र स्वच्छ रहे यह हम सबों का व्यक्तिगत सामाजिक उत्तरदायित्व है। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील सिंह ने भी स्वच्छता के संदर्भ में लोगों को जागरूक किया। लोगों को साफ सफाई को अपने दैनिक जीवन में उतारने की अपील करते हुए कहा कि सरकारी सुविधाओं पर आश्रित रहने के बजाय लोगों को खुद साफ सफाई के लिए आगे आना होगा।
इससे पूर्व सुबह आठ बजे जोजोबेड़ा स्थित टाटा मोटर्स साउथ गेट चौक से पूर्वी विधानसभा के भाजपाईयों द्वार स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई जो जेम्को चौक पहुँचकर संपन्न हुई। अभियान में टाटा मोटर्स, जमशेदपुर अक्षेस एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विशेष रूप से दिनेश कुमार, पवन अग्रवाल, चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, सुशांतो पांडा, राकेश कुमार सिंह, पुष्पा तिर्की, दिलीप कुमार, पप्पू मिश्रा, प्रोबिर चटर्जी राणा, रमेश नाग, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, संतोष ठाकुर, टाटा मोटर्स से रजत सिंह, जितेंद्र सिंह समेतज्योति अधिकारी,सीमा जायसवाल,भारती सिंह,जया लक्ष्मी,सुधा यादव,मीना सिंह,लक्की कौर,लक्ष्मी मिर्धा,रंजीत पांडेय,आलोक सिंह,विकास शर्मा,विराट कुमार,संतोष शार्दूल एवं अन्य शामिल हुए।

