
जमशेदपुर।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय किये गये कार्यक्रमों के तहत जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच करवाने हेतु ‘मेडिकल कैम्प’ का आयोजन मानगो, शंकोसाई रोड नं. 2 स्थित रिफ्युजी काॅलोनी में किया गया। जाँच शिविर में शुगर, बी.पी, टी.वी, निमोनिया, लिप्रोसी आदि के सैकड़ों मरीजों का मुफ्त जाँच एवं दवा उपलब्घ कराया गया। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कोर कमिटी संयोजक मुकुल मिश्रा ने बताया कि काफी संख्या में स्थानीय जरूरतमंद मरीजों ने इसका लाभ उठाया व अपना स्वस्थ्य जाँच कराया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सिविल सर्जन डाॅ. महेश्वरी प्रसाद का सराहनीय योगदान रहा। शिविर में मानगो के स्थानीय चिकित्सक डाॅ. अजय मिश्रा ने भी अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम में चिकित्सकों की टीम में डा. बी.एन.उषा, श्रीमती सरिता कुमारी, डा.ॅ दीपक चन्द्र एवं उनके सहयोगी डॉक्टरों उपस्थित थे।
पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के संयोजक मुकुल मिश्रा ने मेडिकल कैम्प का आयोजन करने में चिकित्सकों की पूरी टीम के साथ ही कोर कमिटी के सदस्यों, कार्यकर्ताआंे व स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया। इसके सफल आयोजन में विधायक प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, कोर कमिटी सदस्य विकास सिंह एवं अजय श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह, सुनील बारी, राजेश साव, अमरेन्द्र पासवान, संध्या नंदी, विकास साहनी, कुलवंत सिंह पन्नु, विजय सिंह, कन्हैया ओझा, संतोष चैहान, सुशील शर्मा, प्रवीण सिंह, मनोज गुप्ता, अनिमेष सिन्हा, संतोष भगत, विजय सोय, दुर्गा दत्ता, राजू गोराई, उमा शंकर मंडल, सुशीला शर्मा, रितु विश्वकर्मा, रवि गोराई, पाल दा, बंटी गुप्ता, अजय गोराई समेत भाजपा के सैकड़ों वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

