
● हार्ट ऑपेरशन कराने के बाद शहर लौटे हैं सतीश सिंह
● दिल्ली में 17 अगस्त को देर रात आया था हार्ट स्ट्रोक


जमशेदपुर।जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवम पूर्ब भाजयुमो जिलाध्यक्ष की कमान संभाल चुके भारतीय जनता पार्टी के नेता सतीश सिंह से जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उनके टेल्को रिवर व्यू स्थित आवास में मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सतीश सिंह के सेहत की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वास्थ्य होने की शुभकामनाएं व्यक्त की। ज्ञातव्य हो कि पिछले दिनों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अंतिम यात्रा में शामिल होने दिल्ली गए सतीश सिंह को 17 अगस्त के देर रात हार्ट स्ट्रोक आई थी। इससे सतीश सिंह की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई थी। महत्वपूर्ण ऑपेरशन और कई दिनों तक दिल्ली के इलाजरत रहने के बाद वे जमशेदपुर लौटे हैं। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उनसे मुलाकात करते हुए स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा टेल्को मंडलाध्यक्ष पप्पू मिश्रा, विकास शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

