Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-भाजपा के कोल्हान प्रमंडलीय बैठक संपन्न 
Top Stories

जमशेदपुर-भाजपा के कोल्हान प्रमंडलीय बैठक संपन्न 

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 30, 2018No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

नारों से उत्साह मिलती है, जीत के लिए मज़बूत बुनियाद जरूरी : सीएम रघुवर दास

अच्छे खिलाड़ी अपने ही रिकॉर्डों को तोड़ते हैं, 2014 के चुनावी रिकॉर्ड को तोड़ेगी भाजपा : सीएम

  • भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के वोट ही महागठबंधन की हवा निकालने को सक्षम : सीएम
  • बैठक के बाद सीएम ने कार्यकर्ताओं संग किया भोजन
  • हर बूथ पर कमल खिलाने को तैयार रहें कार्यकर्ता : गिलुआ
  • भाजपा को अजेय बनाना लक्ष्य : धर्मपाल

जमशेदपुर।भारतीय जनता पार्टी के कोल्हान प्रमंडलीय बैठक गुरुवार को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य वक्ता सूबे के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास समेत प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ एवं संगठन महामंत्री धर्मपाल जी मौजूद रहें। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वंदेमातरम गान के बाद पार्टी के पितृपुरुषों के छवि चित्रों पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य -सह- राज्य परिवहन प्राधिकार के सदस्य रामबाबु तिवारी ने किया।

नारों से उत्साह मिलती है, जीत के लिए मज़बूत बुनियाद जरूरी : सीएम रघुवर दास

कोल्हान प्रमंडलीय पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं संग बैठक को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के टिप्स देते हुए जोश से भर दिया। उनका संबोधन कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भर देने वाला रहा। सीएम ने सबसे पहले कोल्हान प्रमंडल के सभी विधानसभा कोर कमिटियों से एक-एक कर बातें की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 की तैयारियों में बुनियादी स्तर से जुटने का निर्देश दिये। कहा कि मिशन 2019 में 350 प्लस लोकसभा सीटें भाजपा के झोली में लाने के लिए सांगठनिक स्तर पर युद्धस्तरीय प्रयासें जारी है। सांगठनिक मामले में झारखण्ड भाजपा पूरे देश मे रोल मॉडल बनें, इसके लिए ज़मीनी स्तर पर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बैठक में हर विधानसभा कोर कमिटी की स्वयं हाज़िरी लेते हुए रूबरू हुए। उन्होंने पार्टी नेताओं को दो टूक में स्पष्ट कर दिया कि पद लेकर नदारद रहने वाले लोगों को फ़ौरन हटाया जाए। कहा कि रघुवर दास या किसी बड़े नेता का चेहरा देखकर कार्यकर्ताओं को दायित्व नहीं दिए जायें। संगठन के लिए बुनियादी स्तर से समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। सीएम ने कहा कि जिला से लेकर बूथ कमिटियों तक के सभी पद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हैं ना कि शोभा बढ़ाने की वस्तु। उन्होंने कार्यकर्ताओं के संग मज़ाकिया अंदाज़ में महागठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि घोटालों और लूट को केंद्रित एजेंडा विहीन पार्टियाँ मोदी और भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए एकजुट हो गयी हैं। कहा कि महागठबंधन की हवा निकालने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार ही सक्षम हैं। जनता अपने मत प्रयोग से महागठबंधन मुक्त भारत का जनादेश देगी। कहा कि झारखंड में भाजपा के 23 लाख वेरिफाइड सदस्य हैं। उनके ही परिवार के वोट महागठबंधन की हवा निकालने को सक्षम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बहुमत भाजपा को वर्ष 2014 के चुनावों में मिली हमें उस रिकॉर्ड को तोड़ नया कीर्तिमान गढ़ना है। कहा कि चुनावों में भाजपा के लिए विपक्ष को विषय नहीं। एक अच्छे खिलाड़ी के तरह भाजपा 2014 के अपने ही रिकॉर्डों को तोड़ने के लिए चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के 12 सीटें फ़िर से जितना है और दो सीटों को भाजपा की झोली में डालना है।

विधानसभा कोर कमिटी की पहली बैठक कल करने का निर्देश, बूथ अध्यक्षों को निर्गत होने फोटोयुक्त पहचान पत्र : सीएम

प्रमंडलीय बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  श्री रघुवर दास ने कमिटी के सदस्यों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए सांगठनिक और बूथ प्रबंधन के टिप्स दिए। उन्होंने कल से विधानसभा कोर कमिटियों की पहली बैठक करने का निर्देश देते हुए जरूरी टास्क भी दियें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनियादी कार्यकर्ताओं का कार्य प्रशासनिक दफ्तरों में सुगमता से हो सकें इसलिए भाजपा की ओर से उन्हें फोटोयुक्त पहचान पत्र निर्गत किये जायेंगे। कहा कि अक्टूबर माह के प्रथम चरण में भाजपा के सभी बूथ अध्यक्षों को फोटोयुक्त पहचान पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

हर बूथ पर कमल खिलाने को तैयार रहें कार्यकर्ता : प्रदेश अध्यक्ष

कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन के क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि केंद्र और राज्य में पुनः बहुमत की सरकारें स्थापित करने को पार्टी संकल्पबद्ध है। बूथ सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है। हर लोकसभा और विधानसभा में जीत निश्चित करने के लिए सभी बूथों पर कमल खिलाने को कार्यकर्ता कमर कस लें।

भाजपा को अजेय बनाना लक्ष्य : धर्मपाल

विधानसभावार बनीं कोर कमिटी के सदस्यों को सांगठनिक दिशा-निर्देश देते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल जी ने कहा कि हमारा लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को अजेय बनाना है। इसी प्राथमिकता पर प्रदेश भाजपा युद्धस्तरीय प्रयासें कर रही हैं। संगठन द्वारा तैयार रणनीति और प्रबन्धन को बूथ स्तर पर क्रियान्वित करने का दायित्व विधानसभावार बनी कोर कमिटियों पर निर्भर है। संगठन और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संवाद सेतु की महत्ती भूमिका इन कमिटियों को निभानी है।

 

  • कोल्हान प्रमंडलीय बैठक के समापन के उपरांत मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं संग भोजन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री के अलावे सांसद और विधायक भी मौजूद थें। वे भोजन के बाद टहलते हुए भोजन कर रहें कार्यकर्ताओं से भी मिलें। भोजन का प्रबंध महानगर भाजपा द्वारा किया गया था। कार्यकर्ताओं ने पूरी, फ्राइड राइस, डाल, भिंडी फ्राई, मिक्स सब्जी, दही-बूंदी, सलाद और पापड़ का स्वाद चखा। महानगर भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के व्यवस्था की पूरी ज़िम्मेदारी संभाली।

 

  • मंचासीन : इस दौरान मंचासीन प्रमुख नेताओं में मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुआ, संगठन महामंत्री धर्मपालजी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, विधायक मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू, साधुचरण महतो, विनोद श्रीवास्तव शामिल थें।

 

उपस्थित प्रमुख नेताओं में मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, संगठन मंत्री धर्मपाल, सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, विद्यायक मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडु, साधुचरण महतो, मेयर सह कोल्हान सह प्रभारी विनोद श्रीवास्तव, चाईबासा लोकसभा प्रभारी मनोज सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा, अशोक सारंगी, जमशेदपुर महनागर जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ,पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, जमशेदपुर प्रभारी सत्येंद्र कुमार, ग्रामीण प्रभारी देवेंद्र सिंह, पश्चिमी सिंहभूम प्रभारी रामबाबू तिवारी, कोर कमिटी पूर्वी के संयोजक संजीव सिंह, पश्चिमी संयोजक मुकुल मिश्रा, पोटका संयोजक उत्तम भगत, जुगसलाई संयोजक विमल जालान, घाटशिला हराधन सिंह ,बहरागोड़ा चंडीचरण साव, सराईकेला हरेकृष्ण प्रधान, खरसावां उदय सिंह देव, मनोहरपुर इंदु कुमार डंगा, मझगांव प्रकाश भूषण सिंकू, चक्रधरपुर रतनलाल बोदरा, ईचागढ़ भोला सिंह सरदार, जगन्नाथपुर जितेंद्र गुप्ता, विधानसभा कोर कमिटी सदस्य के रूप में मिथलेश सिंह यादव, नंदजी प्रसाद, विकास सिंह, अजय श्रीवास्तव, अनिल मोदी, गुंजन यादव, ललन द्विवेदी, मनोज राम के अलावे महानगर भाजपा के जिला पदाधिकारी कार्यक्रम में व्यवस्था प्रबंध के प्रभारी के रूप में मौजूद 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: साकची में अंकिता सिन्हा की गज़लों पर झूमा जमशेदपुर, कुश भवन में देर रात तक बजती रहीं तालियां

July 27, 2026

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.