
प्रशासन की ओर से जिला खेल अधिकारी अनिता केरकेट्टा ने भी शुभकामनाएँ दी।


जमशेदपुर।
बैंकॉक में विगत 20-21अक्टूबर को संपन्न 7वें तीरक अंतराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शिकरत कर रहे जमशेदपुर के युवा खिलाड़ियों का शहर आगमन पर ज़ोरदार स्वागत हुआ। ताइक्वांडो कोच सुनील प्रसाद की अगुआई में बैंकॉक से विभिन्न वर्गों में अंतराष्ट्रीय पदक जीत लौटने वाली टीम ने भारत के लिए कुछ 7 मेडल जीता। मंगलवार रात शहर लौटने पर टाटानगर स्टेशन पर पदक विजेताओं का भारतीय जनता पार्टी ने ज़ोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ताइक्वांडो विजेताओं को फ़ूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान टाटानगर स्टेशन पर स्वागत में ज़ोरदार नारेबाजी भी हुई।
कोच सुनिल कुमार ने बताया कि बैंकॉक में कुल बीस से अधिक देशों के खिलाड़ियों के बीच चैंपियनशिप आयोजित हुआ था। जिसमें जमशेदपुर से गये सभी सातों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश को पदक दिलाया। बताया कि सभी खिलाड़ी टेल्को के रिक्रिएशन क्लब में प्रशिक्षण लेते हैं और स्वयं सुनील कुमार प्रसाद वहां प्रशिक्षक हैं। सभी खिलाड़ियों ने सीएम रघुवर दास,ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं जिला के उपायुक्त अमित कुमार के प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त किया। कहा कि सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने के अलावे तत्काल पासपोर्ट उपलब्ध कराने में भी सभी की सराहनीय भूमिका रही। इस दौरान टाटानगर स्टेशन पहुंच स्वागत करने वालों में विशेष रूप से जिला प्रशासन की ओर से खेल अधिकारी अनिता केरकेट्टा ने शुभकामनाएँ दी। वहीं भाजपा की ओर से ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत राकेश सिंह, सत्यम पांडेय, सुजीत सिंह समेत काफ़ी संख्या में लोग मौजूद थें।
इन्होंने जीता पदक : स्वर्ण ( रीमा कुमारी, कोमल कुमारी,श्रीजिता दास ) रजत पदक जीतने वालों में गौतम कुमार,नीति एवं कांस्य पदक विजेताओं में शिल्पी दास एवं कोच सुनील कुमार प्रसाद,

