
थ्री डी कस्टामाईज्ड टाईटेनियम मोल्ड सर्जरी
जमशेदपुर। रेलवे हाॅस्पिटल, खासमहल, टाटानगर के चीफ मेडिकल सर्विसेस डा. एस के बेहरा की दो महीने पहले ट्रेन से उतरते समय एक दुर्घटना हुई। जिसमें उनके खोपड़ी की हड्डी टूटने के साथ सिर में गंभीर चोट लग गई थी। चोट के कारण खोपड़ी की हड्डी छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित हो गया था। प्रारम्भ में जीवन बचाने के लिए डा. राजिव महर्षि (न्यूरो सर्जन) एवं उनके टीम के द्वारा जीवन रक्षक सर्जरी की गई। प्रारभिक सर्जरी के दो महीने के बाद खोपड़ी की हड्डी को जोड़ने की सर्जरी की योजना बनाई गई। चूकि खोपड़ी की हड्डी काफी छोटे भागों में टूट गई थी इसलिए सामान्य खोपड़ी की तरह जोड़ पाना एक कठिन एवं चूनोतिपूर्ण कार्य था। पूरी तरह से जाँच करने के बाद, डाॅ. महर्षि ने खोपड़ी की हड्डी के विकल्प के रुप में अन्य विकल्प प्रस्तुत किया। जिसमें कस्टमाइज्ड थ्री डी डायमेनशन्ल टाइटेनियम मोल्ड सबसे अच्छा विकल्प बताया गया। यह मोल्ड उत्तरप्रदेश के शाहजहापुर में ही निर्मित होता है। यह टाइटेनियम से बना एक थ्री डायमेशनल मोल्ड है जो हाइड्रोक्साइपेटाइट कोट के साथ छिद्रपूर्ण हड्डी के सटीक आकार में जुड़कर खोपड़ी को सामान्य आकृति प्रदान करता है। डा. महर्षि ने कहा कि थ्री डी टाइटेनियम मोल्ड के साथ क्रेनियोप्लास्टी, बिहार एवं झारखण्ड में अपनी तरह का पहला मामला है। हमें खुशी है कि रोगी को सामान्य जीवन शैली में वापस लाने में मदद मिली है। रोगी को हाॅस्पिटल से 6 दिनों के बाद छुट्टी दी गई। अभी वे सामान्य एवं स्वस्थ्य रुप से जीवनयापन कर रहे हैं।

