
जमशेदपुर। शहर में अपने पहले स्टोर की शुरुआत के जरिए ‘बीइंग हयूमन, द क्लॉंदिंग लाइन विद हार्ट हलचल मचा देने के लिए तैयार है। बीइंग हयूमन का वैश्विक लाइसेंस रखने वाली मंधाना रिटेल वेंचर्स लिमिटेड का नया बीइंग हयूमन क्लॉ दिंग स्टोर 880 वर्गफुट से अधिक में फैला होगा। शहर के लक्जुंरियस पीएंडएम हाई-टेक सिटी मॉल में इसकी शुरुआत हो रही है।
भारत और इजराइल की टीमों द्वारा डिजाइन की गई बीइंग ह्यून क्लॉफदिंग एक ही छत के नीचे वैश्विक डिजाइन ट्रेंड्स और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक लेकर आती है। जमशेदपुर के फैशन दीवाने अब स्टाइलिश मर्चेंडाइज के एक बड़े संग्रह के साथ ट्रेंडी फास्ट फैशन को अपना सकेंगे। यह स्टोर अपने ताजातरीन ऑटम विंटर 2018 कलेक्शन के साथ ग्राहकों में जबर्दस्त स्टाइल लाने के लिए तैयार है। वे इंडिगो, मोनोक्रोम्स, आधुनिक ग्रंज और लेयरिंग के मैक्रो ट्रेंड्स से प्रेरित सिर से लेकर पैर तक के वस्त्रों की एक व्यापक श्रृंखला में से अपनी पसंद चुन सकते हैं।
ब्रांड के परिधानों की बिक्री से प्राप्त रॉयल्टी भारत में बीइंग हयूमन द सलमान खान फाउंडेशन के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के काम आती है, जो वंचित लोगों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के जुड़वां उद्देश्य को समर्पित है।

