जमशेदपुर।
टाटा- रांची रोड के स्थित दलमा स्थित के तलहटी मे बना वन विभाग का रिर्सच कम शैक्षणिक सेंटर बिना उदघाटन के ही सैलानिंयो के लिए खोल दिया गया है।इसको खोलने के साथ ही वन विभाग ने इसके दरो की भी घोषणा कर दी है। 8 कमरो वाला बना यह रिर्सच कम शैक्षणिक सेंटर का मे चार ए सी और 4 नन ए सी कमरे बनाये गए है। इसे दलमा के तराई क्षेत्र मकलुकोचा मे बनाया गया। चारो तरफ पहाड़ो से घिरा यह सेंटर सैलानियो के लिए काफी आकर्षित कर रहा है।
बताया जाता है कि वन विभाग के द्वारा यह रिर्सच कम शैक्षणिक सेंटर लगभग एक साल से बन कर तैयार पड़ा हुआ है। सुत्रो से जानकारी अनुसार इसके उदघाटन के लिए वन विभाग के द्वारा कई बार मुख्यमंत्री के सचिवालय से सर्पक भी किया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री के सचिवालय से समय नही मिलने के कारण वन विभाग ने इसे सैलानियो के बिना उदधाटन के खोल दिया है।
इस सदर्भ में इस सदर्भ में दलमा वन वन्यप्राणी आश्रयणी कें वन क्षेत्र के अधिकारी मंगल कच्छप ने बताया कि दलमा के मकलु कोचा मे रिर्सच कम शैक्षणिक सेंटर का निर्माण किया गया है। इसमे कुल 4 एसी और 4 नन एसी कमरे बनाये गए है। उसमे ए सी के 1000 हजार रुपये शुल्क लगेगे इसके अलावे मैटेनेस के नाम पर 100 रुपये अतिरीक्त व्यय करने पड़ेगे। जबकि नन ए सी के मात्र 500 रुपये लगेगे । लेकिन मैटेनेस के नाम पर अतिरिक्त 100 रुपये देने होगे। उन्होने कहा कि इसके अलावे वहां आने वाले सैलानियो को खाने खुद की व्यवस्था करना होगा। नही तो अपना खाने के समान लेकर जांएगे । तो वहां पर कुक मौजुद रहेगा । आप को उसका चार्ज देगे तो उसे भी बना दिया जाएगा।


