
कृष्णेंदु घोष, जमशेदपुर:नेहरु युवा केंद्र संगठन(NYKS) द्वारा बहरागोड़ा प्रखंड के माटिहाना पंचायत के सभाकक्ष में प्रखंड-स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद् सदस्य अर्जुन पूर्ती, प्रखंड प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम, मुखिया दुखु राम मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्यलित कर किया | जिला परिषद् सदस्य अर्जुन पूर्ती ने कहाँ की यह कार्यक्रम आस-पासके गाँव के युवा नेतृत्व को प्रशिक्षित करने के लिए किया गया है | नेहरु युवा केंद्र संगठन गाँव के समस्याओं को प्रशाशन तक पहूंचता है | यह संगठन प्राकृतिक आपदाओं के समय पीड़ित लोगों के सेवा के लिए भी प्रशिद्ध है | दक्षिण भारत में सुनामी के समय एवं गुजरात में भूकंप के समय युवा संगठन के लोगों ने पीड़ित लोगों के बीच बचाव कार्य चलाया था | प्रखंड प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम ने कहाकि युवा नेतृत्व को प्रशिक्षण देकर यह संगठन आगे बढ़ा रहा है | इस तरह के कार्यक्रम बीच-बीच में आयोजित करने की ज़रुरत है | इस कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के युवक-युवतियों ने भाग लिया | कार्येक्रम के समन्नयक शान्ति गोपाल दास ने नेहरु युवा केंद्र संगठन के कार्य-प्रणाली के बारे में अवगत कराया |



