तत्पश्चात समूह के सदस्यों ने नृत्य कार्यक्रम “श्रद्धांजलि” प्रस्तुत की। इस आयोजन को दर्शकों का बखूबी साथ मिला और वे तालियों के माध्यम से उत्साहवर्धन करते रहे। यहाँ बताते चलें कि इस कार्यक्रम की पटकथा श्री सब्यसाची ने ही गढ़ी है।
कोशिश की जाएगी कि प्रतिभाशाली बच्चे जो किसी भी कारण से संगीत साधना नहीं कर पा रहे हैं उन्हें प्रायोजित कर अपना सामाजिक दायित्व पूरा किया जा सके। वस्तुतः इस प्रक्रिया में किसी संगीत घराने / संस्था की फीस एवं आने जाने का खर्च वहन किया जायेगा। इस घोषणा के बाद भी सभागार तालियों से गूँज उठाअभिभाषण के तुरंत बाद कार्यक्रम की मुख्य अतिथि “श्रीमती बीनापाणी महतो” का सम्मान स्मृति चिन्ह एवं शॉल देकर किया गया। मालूम हो कि श्रीमती महतो झारखण्ड के जनजातीय साहित्य एवं नृत्य का व्यापक अनुभव रखती हैं। ये शिक्षण से भी जुडी रही है। फिलहाल झूमर गीत एवं नृत्य की पुस्तक के लिए कार्य कर रही हैं। इन्होने अपने अभिभाषण में फ्यूज़न फोल्क्स की सराहना की एवं भविष्य में यथा संभव मदद करने का भरोसा दिया। कुछ विजयी बच्चों को इनके द्वारा पुरस्कृत किया गया।इसके बाद संगीत प्रतियोगिता के निर्णायकों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। श्रीमती चिन्मयी मजूमदार, श्रीमती बानी नाग एवं श्रीमती भारती सिंह ने विगत 1 – 2 जुलाई को सिदगोड़ा के बिरसा मुंडा टाउन हॉल में संगीत प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में योगदान दिया था। बचे हुए कुछ विजयी बच्चों को इनके द्वारा पुरस्कृत किया गया। बच्चे काफी खुश नज़र आ रहे थे।
अब संगीत सम्राट “पंडित श्री अजॉय चक्रवर्ती” को मंच पर आमंत्रित किया गया। फ्यूज़न फोल्क्स के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता विक्रम आदित्य सिंह ने बताया कि अपनी सादगी के लिए जाने जानेवाले पंडित जी ने अपनी उपस्थिति मात्र से दर्शकों का मन मोह लिया। पंडित जी का सम्मान स्मृति चिह्न, शाल एवं गुलदस्ते द्वारा किया गया। पंडित जी की पूरी टीम जोश में नज़र आ रही थी। पंडित जी ने अपने चिर परिचित अंदाज़ में दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया एवं आयोजकों का हौंसला भी बढ़ाया। बचे हुए सभी विजयी बच्चों को पंडित जी ने पुरस्कृत किया एवं आशीर्वाद दिया। बच्चे पंडित जी का सान्निध्य पाकर बहुत प्रसन्न थे। शास्त्रीय संगीत की दुनिया के सिरमौर पंडित जी ने जमशेदपुर के श्रोताओं के लिए ” ख्याल एवं ठुमरी ” प्रस्तुत किया। अपने दो घंटे के प्रदर्शन के दौरान पंडित जी ने श्रोताओं का मन बांधे रखा एवं तालियां बटोरी। कार्यक्रम के समापन तक यही समां रहा।
अंततः कार्यक्रम में धन्यवाद् ज्ञापन हुआ एवं जानकारी दी गयी कि फ्यूज़न फोल्क्स आगे भी इन्ही गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से जमशेदपुर वासियों का मनोरंजन करता रहेगा।
विजेता बच्चों के नाम – जूनियर समूह :: सयनदीप दास, समूह (मोहम्मद अरहम नावेद, सप्तक कुमार सेन , कृतिका वर्मा ,आतूफाह आदिन, सोरोष्मिता दास), अंशुल महापात्र, अर्नब भुंइया, स्वेतल पाणिग्रही, रौहिक बागची, एवं अंकिता दे लाइक।
सीनियर समूह :: अमृता बिस्वास, मोहम्मद फैज़ल, हिमांशु राज, अंकिता राय, कौस्तुभ बागची।
प्रशस्ति पत्र :: प्रथम नमन, पियूष कुमार श्रीवास्तव, एस मानस।
– विक्रम आदित्य सिंह (मीडिया प्रभारी / प्रवक्ता) – फ्यूज़न फोल्क्स


