अमीत मिश्रा ,
जमशेदपुर।
शहर के लोगो को जैसे ही पता चला कि बालिका वधु मे आनदी की किरदार निभाने वाली प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या कर ली है। वैसे ही शहर के लोगो मे शौक की लहर दौड़ गई है। शहर के सोनारी के पंचवटी नगर मे अपने मां शोमा बनर्जी , पिता शंकर बनर्जी साथ रहती थी। मां और पिता का काला से लगाव के कारण वह शुरु से ही स्टेज शो किया करती थी । इसका परिणाम ये निकला कि बालिक वधु मे ऑडिशन मे प्रत्युषा को चयन कर लिया गया । और बालिका बधु के चयन होने के बाद उसने अपने कला के बल समय मे मायानगरी मे पहचान बना ली । और उसके बाद प्रत्य़ुषा का पूरा परिवार मुबंई शिफ्ट हो गया।हालाकि पिछले कुछ दिनो से उनके मां और पिताजी जमशेदपुर मे रह रहे थे। घटना सुनने के बाद दोनो कोलकोता रेलमार्ग से विदा हो गए। वहां से वे हवाई मार्ग से मुम्बई रवाना हो जाएगे।
नाना की नही है जानकारी
जुगसलाई मे प्रत्युषा बनर्जी का नाना का प्रभात मुर्खजी घऱ है। सयुक्त परिवार की तरह पूरा परिवार एक साथ रहता है।प्रत्युषा के नाना जुगसलाई मे पान का दुकान चलाते है। शहर मे जैसे प्रत्युषा मुर्खजी के मरने की खबर पहुची । लेकिन जुगसलाई स्थित प्रत्युषा के नाना अपने दुकान मे आम दिनो के भाति ग्राहको को पान खिलाने मे मशगुल थे। घर में आम दिनो के तरह चहल पहल था।
वही नाना के घर के पड़ोस के रहने वाले लोगो ने बताया कि हमलोगो को विश्वास ही नही हो रहा है कि वो इस तरह का कदम उठायेगी।क्योकि पर्व त्योहार मे अक्सर हमलोगो के घर आती थी। काफी चंचल थी प्रत्य़ुषा।
