
जमशेदपुर.
मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल के मूल्यों में 2.50 रुपये घटाकर आम जनता को राहत प्रदान किया है। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गुरुवार देर शाम जारी प्रेस-विज्ञप्ति में कही। कहा कि लोकभावनाओं को मध्य में रखते हुए सरकार का यह निर्णय साहसिक और स्वागत योग्य है। वहीं झारखण्ड में रघुवर सरकार द्वारा डीज़ल के मूल्यों में 2.5 रुपये की घोषणा हेतु भी आभार व्यक्त किया। कहा कि ट्रांसपोर्ट से लेकर जन साधारण तक इससे सीधे लाभान्वित होंगे। भाजपा नित केंद्र-राज्य सरकारों की यह निर्णय जनता को अतिरिक्त राहत प्रदान करेगी। कहा कि कांग्रेस की अगुआई में कई राज्यों में यूपीए की सरकारें अबतक इस आशय में चुप्पी साधें हुए हैं। यह विपक्ष द्वारा जनता के प्रति क्रूर मज़ाक है।

