
जमशेदपुर।


पूर्वी सिहभूम थाना क्षेत्र के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित शाश्कडीह गांव के पास साईकिल से स्कूल जा रही छात्रो को अनियंत्रित पिक अप वैन कुचल दिए जाने से एक छात्रा की मौंत हो गई वही दुसरी छात्र गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल छात्रा को ईलाज के लिए जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल भर्ती कराया गया है। मृतक छात्रा की पहचान सरस्वती हेम्ब्रन के रुप मे की गई है। वह चामटा स्कूल मे वर्ग 7 की छात्रा थी।वह पिता जी नही रहने के कारण अपने मामा के घऱ शशांकडीह में रहकर पढाई करती थी। वही घायल छात्र रानी मार्डी कक्षा-6 की छात्रा है।
बताया जाता है कि शाशांकडीह दोनो छात्रा अलग अलग साईकिल से चामटा स्कूल जा रही थी। शशाकडीह के पास सामने से आ रही पिकअप वैन ने दोनो को धक्का मार दिया। दोनो इस दौरान गंभीर रुप से घायल हो गई। स्थानिय ग्रामीणो के प्रयास से दोनो को जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल लाया गया ।जहां गंभीर रुप से घायल ,सरस्वती हेम्ब्रम को टाटा मुख्य अस्पताल भेज दिया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
वही घटना के बाद पिक अप वैन के चालक और खलासी वही गाड़ी खड़ा कर भागने में सफल रहा।

