
जमशेदपुर। रविवार को पीएस इवेंटस द्वारा आयोजित रंगोत्सव होलीगन्स – द कलर फाईट कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोगों ने खूब धमाल मचायी। निक्को पार्क में आयोजित होलीगन्स कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित महिलाएं एवं पुरूषों ने रंगों के साथ-साथ यहाँ रेन डांस, डी जे, पेन्ट बाॅल गेम, कई तरह के पारम्परिक भोजन, पेशेवर फोटोग्राफी, जैसी बहुत सी और भी आकर्षक चीजों का लुत्फ उठाया। बच्चों ने भी पूल गेम्स, पिचकारियाँ, रंग, गुब्बारे और भी बहुत सी मस्ती भरी चीजों के साथ धमाल मचाते रहे।

मनोरंजन के लिए लोकनृत्य जैसे रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था। शहर के प्रसिद्ध डीजे (डीजे अमित) के धुन पर थिरकने के लिए उच्च स्तर के रेन डांस सेट अप के साथ साथ रचनात्मक फोटो बूथस भी उपलब्ध थे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूमस की भी व्यवस्था की गई थी। सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, यहाँ सुरक्षा के भी उम्दा प्रबंध किए गए थे।
इस रंगोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से पूजा अग्रवाल, पायल रूस्तगी, श्यामली चैधरी, राजेश पसारी, गगन रस्तोगी, मुरारी अग्रवाल, रोहित गरोडिया, आशीष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अरविंद सिंह, जसप्रीत सिंह, अमित नायक, निमिशा चैध्री, और प्रेम उपाध्याय, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।