Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – धानचटानी में आयोजित जन चौपाल में मुख्यमंत्री लोगों से मुखातिब हुए
Top Stories

जमशेदपुर – धानचटानी में आयोजित जन चौपाल में मुख्यमंत्री लोगों से मुखातिब हुए

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 6, 2018No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

मुख्यमंत्री ने आज धानचटानी में आयोजित जन चौपाल में आम लोगों की समस्याएं सुनी और उनके अनुभव जाने। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के स्वर्णिम विकास हेतु कई आधारिक संरचनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छोटी दिवाली के साथ शक्ति की अधिष्ठात्री मां काली की पूजा का भी दिन है। उन्होंने कहा कि मां काली इतनी शक्ति दें कि समृद्ध राज्य की गोद में जो गरीबी पल रही है उसे हम नेस्तनाबूद करे सकें। मां लक्ष्मी राज्य में इतना धन-धान्य दें कि एक एक गरीब के घर में सुख समृद्धि और खुशहाली का वास हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की गंगा झारखंड के हर गांव तथा एक एक गरीब तक पहुंचे क्योंकि सरकार सवा तीन करोड़ झारखंड वासियों की शक्ति से ऊर्जा प्राप्त कर रही है। हर एक जिले, प्रखंड और हर एक गांव के विकास से ही राज्य के विकास को गति प्राप्त होगी। इसी तरह से प्रत्येक क्षेत्र में विकास से राज्य का चौमुखी विकास होगा।

आम जनता को सड़क बिजली पानी और विधि व्यवस्था की दरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को सड़क, बिजली, पानी और उत्तम विधि व्यवस्था की दरकार आम जनता को होती है। आज चाहे संथाल परगना के दुमका, पाकुड़, साहेबगंज जैसे जिले हों या कोल्हान के सुदूरवर्ती पठारी क्षेत्र हों, सड़क का सभी जगह सड़क का जाल बिछा हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य के डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड तथा राज्य संपोषित योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं को बना बनाते हुए 2022 तक राज्य के सभी 30,000 गांव में शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी वर्ष दिसंबर तक हर घर बिजली की सुविधा सरकार पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि दिवाली का संदेश है-उजाला। ऐसे गरीब जिनके घरों में वर्षों से अंधेरा है उन्हें आलोकित करना और उनके जगमगाते हुए चेहरों से सही मायनों में खुशहाल राज्य का निर्माण करना ही इष्ट है।

गांव और शहर के विभिन्न को खत्म करना सरकार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस सोच के साथ काम कर रही है कि शहर और गांव के बीच का विभेद खत्म हो। शहर की चकाचौंध से ग्रामीण वहां के लिए पलायन करते हैं और अनेक समस्याओं का उन्हें सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर और गांव के बीच की इन विसंगतियों को दूर करने के लिए ही गांव में भी सभी प्रकार की आधारभूत संरचनाओं का गुणवत्ता पूर्वक निर्माण किया जा रहा है। इसके बिना आर्थिक प्रगति और सामाजिक विकास संभव नहीं है। राज्य सरकार सड़क और पुल बनाकर जोड़ने का काम कर रही है।

जन चौपाल सरकार और लोगों के बीच की दूरी को पाटने का जरिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और जनता के बीच की दूरियों को पाटने के लिए सरकार जन चौपाल का लगातार आयोजन कर रही है। जिससे कि जनता एवं शासन के बीच किसी बिचौलिए को पनपने का अवसर नहीं मिले। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में सरकार मिशन एवं विजन के तहत काम कर रही है।

महिलाओं के सशक्तिकरण से राज्य का विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और राज्य को आगे बढ़ना है तो महिलाओं को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि कल ही कैबिनेट में निर्णय लिया कि आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिका के वेतन में वृद्धि अक्टूबर माह से मिलेगी। यह दिवाली का उपहार है। तीन-चार साल के छोटे बच्चों में वह संस्कार देने का काम करती हैं। आने वाला झारखंड हष्ट पुष्ट हो इसके लिए ये मनोयोग पूर्वक सतत काम करती हैं। जल सहिया, और रानी मिस्त्री मिस्त्री के कारण ही आज झारखंड खुले में शौच से मुक्त होने की कगार पर है और आगामी 15 नवंबर को स्थापना दिवस के दिन झारखंड को पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जाएगा।

ग्रामीण अपने क्षेत्र के लिए सटीक योजनाओं का चयन करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गांव में 50% आदिवासी जनसंख्या है वहां आदिवासी विकास समिति एवं अन्यत्र ग्राम विकास समिति का गठन करके प्रत्येक में महिलाओं की अध्यक्षता में ₹5,00,000 तक की योजनाओं की स्वीकृति ग्रामीण ही देंगे। ग्रामीण सर्वसम्मति से योजनाएं बनाएंगे और इसमें किसी की भी मध्यस्थता के लिए गुंजाइश नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लोगों पर विश्वास है कि ग्रामीण अपने विकास के लिए सही योजनाओं का चयन करेंगे और इसके तहत सीधे तौर पर ग्रामीणों को पैसा सरकार द्वारा भेजा जा रहा है।

2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि इजरायल में कम पानी से भी उन्नत खेती की तकनीक सीखने के लिए 52 किसानों को इजरायल भेजा जा चुका है। अब यह किसान गांव गांव में मास्टर ट्रेनर के रूप में अन्य किसानों को यह बताएंगे कि कम लागत में भी उन्नत तकनीक के उपयोग से अधिक उपज कैसे पैदा की जा सकती है। हर प्रखंड में मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 2 वर्ष के अंदर 28,00,000 किसानों को निशुल्क मोबाइल फोन सरकार द्वारा दिए जाएंगे जिससे कि वे ई लाभ से लाभान्वित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर ऑर्गेनिक खेती करें। आज ऑर्गेनिक उपज की पूरे विश्व में मांग है। किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले और 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का सरकार का लक्ष्य है।

पशु पालन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार दुग्ध उत्पादन के लिए मेधा डेयरी के माध्यम से बाजार की संभावना में वृद्धि कर रही है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग द्वारा भी डेयरी उत्पादों की खपत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी सोच को बदलें। उन्होंने कहा कि मैंने गरीबी की जिंदगी को जिया है। अपने जीवन और समय का सदुपयोग करते हुए सही दिशा में ईमानदारी पूर्वक मेहनत करें।

जन चौपाल कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका की विधायक मेनका सरदार, जुगसलाई के विधायक रामचंद्र सहिस, जिला परिषद की अध्यक्षा बुलु रानी सिंह, जिले के उपायुक्त अमित कुमार, वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे, उप विकास आयुक्त बी माहेश्वरी, अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.