
दिव्यांगजनों को मिला मोमबत्ती, फिनाईल, पापड़ बनाने का प्रशिक्षण
जमशेदपुर।
सामाजिक संस्था ‘उड़ान’ द्वारा आयोजित ‘उड़ान विकलांग’ अभियान के तहत सोलह दिवसीय कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। टुईलाडूंगरी के हिंदुस्तानी संघ में आयोजित उक्त कार्यशाला में दिव्यांगजनों को स्वालंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के निमित्त कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में मोमबत्ती, फिनाईल, पापड़ इत्यादि लघु उद्योग से जुड़े प्रशिक्षण प्रदान किये गए थें। सोमवार को प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांगजनों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किये गए। बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष में उड़ान संस्था के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि “जब अंधकार को हरने का संकल्प कोई कर लेता है, तो एक अकेला जुगनू भी सब अंधकार हर लेता है”। कहा कि यह हमारी व्यक्तिगत सामाजिक प्रतिबद्धता है कि हम जरूरतमंद एवं कमज़ोर वर्ग के लोगों के मदद को आगे आयें। दिव्यांगजनों को प्रशिक्षण प्रदान कर स्वालंबी बनाने की मुहिम सराहनीय है। कहा कि वे अपने स्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराते रहेंगे। उक्त कार्यशाला में जमशेदपुर के अलावे गया और रायपुर से भी लोग सम्मिलित हुए। इस दौरान विशेष रूप से अरुण मिश्रा, सुबोध श्रीवास्तव, शिशिर झा, रंजीत गुप्ता, मोहन साहू, सतीश कुमार, संचालक राजू एवं चेतना साहू मौजूद थें।

