

जमशेदपुरः शहर के नृत्य, गायन व अभिनय के क्षेत्र में रूचि रखनेवाले कलाकारों के लिए आगामी 9 अगस्त को टेल्को के रिक्रिएशन क्लब में ऑडिशन होगा जिसमें चयनित कलाकारों को हिन्दी व भोजपुरी कैसेट- एल्बम में काम करने का मौका प्रदान किया जाएगा. उक्त जानकारी रॉ- स्टार के संचालकों ने शुक्रवार को साकची स्थित होटल सिद्धू में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी. अपने संबोधन में संचालक मंडली के बीकेश सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. प्रतियोगिता के लिए प्रवेश की आयु 14 वर्ष निर्धारित की गयी है. प्रतिभागियों के लिये दूरभाष संख्या 9431343449, 8092442698 व 8538902191 जारी किया गया है. गौरतलब है कि झारखंड रॉ- स्टार के आयोजक सदस्य शहर के एक उदीयमान पार्श्व गायक के रूप में जाने जाते हैं. श्री सहाय विगत छः माह में तीन- तीन भोजपुरी एल्बम का लोकार्पण कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि शहर के कलाकारों को एक मंच देने के उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. श्री सहाय ने बताया कि कार्यक्रम को समाजसेवी संस्था मुस्कान व भोजपुरी नवचेतना मंच के के द्वारा सहयोग किया जाएगा. संवाददाता सम्मेलन के दौरान भोजपुरी नवचेतना मंच के महानगर अध्यक्ष अंकित आनन्द, ऋषभ सिंह, अरूण, मनीष साहू, मनीष दुबे, नितेश सहाय, मनोज कामथ, बबलू चौबे, सुनील व दीपक उपस्थित थे.

