
जमशेदपुर।


झारखंड स्टेट किक्रेट एसोसिएशन ने वर्ष 2017-18 के लिए रणजी मैचो के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टीम मे इस बार तेज गेंदबांज वरुण एरॉन को कप्तान बनाकर टीम की जिम्मेदारी सौपी गई है।जबकि सौरव तिवारी को उपकप्तान बनाया गया है। वही इशान किशन विकेट कीपर की भुमीका निभायेगे। इसके अलावे टीम में बाबुल कुमार , मोहम्मद नजीम सिद्दीकी, वीराट सिंह, इशाक जग्गी, कौशल सिंह , शहवनाज नदीम,सुमीत कुमार,समीर कादरी,सन्नी गुप्ता, आशीष कुमार, अजय यादव,जसकरण सिह को भी शामील किया गया ।इस टीम की घोषणा कर रणजी के पहले दो मैचों के लिए किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 6 अक्टुबर से 9 अक्टुबर तक केरल के त्रिवेन्द्र में झारखंड और केरला के बीच पहला मैच खेला जाएगा । और दुसरा मैच 14 अक्टुबर से 17 अक्टुबर तक झारखंड का मैच राजस्थान के जयपुर में एस एम एस स्टेडियम झारखंड और राजस्थान के बीच मैच खेला जाएगा। ये जानकारी जे एस सी ए के महासचिव देवाशीष चक्रवती ने दी।

