जमशेदपुर।
आदित्यपुर के आर आई टी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह झामुमो ज़िला उपाध्यक्ष भुंडा बेसरा चाकू से जानलेवा हमला किया गया।घायल अवस्था मे झामूम नेता के ईलाज के लिए जमशेदपुर एम जी एम अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। वही इस घटना के मामले मे पुलिस ने स्थानिय लोगो की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पुछताछ कर रही है। बताया जाता है कि इस मामले मे पकड़ाया आरोपी मानसिक रोगी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज सुबह आठ बजे के लगभग झामुमो ज़िला उपाध्यक्ष भुंडा बेसरा अपनी गाड़ी से सीतारामपुरडैम से वापस लौट रहे थे। रास्ते में हमालावार ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया। गाड़ी रुकते ही हमलावार ने भुंडा बेसरा पर हाथ में रखे चाकु से हमला कर दिया। जिससे उनके आंखो में चोटे आई है। उसके बाद स्थानिय लोगो की मदद से उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। हमलावर की पहचान झिलिंग गोरा का संतोष मुर्मू रुप मे की गई है। वह मीरुडीह मे रहता है।


