
जमशेदपुर।
श्रीश्री जी टाऊन सार्वजनिक दुर्गापुजा कमिटी, एन. रोड, बिस्टुपुर, जमशेदपुर के दुर्गापुजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि और एन्टी करप्शन ब्युरो के कोल्हान प्रभारी दीपक सिन्हा ने दीप जलाकर किया l
इस मौके पर अतिथि के रुप में टाटा वर्कर्स युनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह, डिपुटी प्रेसिडेन्ट अरविंद पांडे, पुर्व अध्यक्ष आरबीबी सिंह उपस्थित थे l आयोजन मे श्रीश्री जी टाऊन सार्वजनिक दुर्गापुजा कमिटी की ओर से अध्यक्ष भोला सिंह, पदाधिकारी महेन्द्र सिंह, अजय मिश्र, बी बी सिंह, आदि उपस्थित थे l उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष धर्मबीर सिंह ने किया ll



