
जमशेदपुर।जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष स्कूलों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आनंद बिहारी दुबे के नेत्रित्व में जमकर प्रदर्शन किया उसके बाद एक मांग पत्र सौंपा गया ।


स्कूलों में मनमानी तरीके से री एड्मिसन फीस एवं स्कुल फीस में बढोतरी । सरकारी स्कूलों को गलत तरीके से बिना जाँच के विलय करना । और भी अन्य समस्याएँ जो मांग पत्र में शामिल हैं ।
कांग्रेस नेता सूर्या राव ने कहा कि सभी मांगो को यदि शिक्षा विभाग गंभीरता से नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी आन्दोलन के लिए बाध्य होगी । इसके लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया गया है ।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से आनंद बिहारी दुबे, सूर्या राव, अजय ओझा, भीम सिंह, शैलेन्द्र सिंह, ऋषि पांडे, अजय मिश्रा, राजेश चौधरी, अतुल गुप्ता, संतोष पाण्डेय, सुशील घोष, शेरू खान, श्रीनिवास राव, सतीश कुमार, राजेश कुमार, सन्नी सिंह, सुशील घोष, सरोज पांडे, अमित सिंह, ए नन्द राय, काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए ।

