
जमशेदपुर।जिला प्रशासन,अर्बन सर्विसेस टाटा स्टील और स्वयं सहायता समूह बसेरा के संयुक्त तत्वाधान में जमशेदपुर ट्रांजेण्डेर के लिये पहचान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य जमशेदपुर के ट्रांजेण्डेर को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उसका लाभ दिलाना था।आज के कार्यक्रम में 50 ट्रांजेण्डेर व किन्नरों ने भाग लिया। सबका बैंक में खाता खुलवाया गया,25 लोगो का आधार के लिये निबंधन करवाया गया जबकि 10 लोगो के आधार में गलत नाम को दुरुस्त कराया गया।वहीं कार्यक्रम में उपस्थित 50 किन्नरों के प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये निबंधन किया गया।कार्यक्रम में तीन बैंक एसबीआई,केनरा और बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी उपस्थित थे,साथ ही जिला प्रशासन के सभी योजनाओं से जुड़े पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।ऐसा पहली बार हुआ जब इतनी बड़ी संख्या में किन्नरों ने किसी सरकारी कार्यक्रम में भाग लिया है।



