गैपो – गांधी आश्रम फिल हारमोनिक आर्केस्ट्रा
इस आर्केस्ट्रा में गांधी आश्रम स्कूल, कलिम्पोंग के 40 बच्चे शामिल थे। इसकी शुरुआत कोरियायी लोकधुन से हुई जिस में प्रकृतिकी सुंदरता का वर्णन किया गया था। इसके बाद क्रिसमस सिम्फनी प्रस्तुत किया गया। इस में बर्लिन और जर्मनी में क्रिसमस उत्सव के आनंद को निरूपित किया गया ।इसके बाद लोकप्रित हिंदी फिल्मी गीत ‘इक प्यार का नगमा है’ की प्रस्तुति की गयी।


इसके बाद कुछ बॉलीवुड के कुछ पुराने फिल्मी गानों का मिश्रण प्रस्तुत किया गया।
सत्रके अंत में एक अत्यंत मोहक नेपाली नृत्य ‘हिमालय कीएक झलक’ प्रस्तुत किया गया। श्री आशीष माथुर, प्रबंध निदेशक, जुस्को ने प्रतिभागियों को एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बॉली वुड तड़का
सूफी एवं फ्यूजन पर आधारित बॉलीवुड संगीत की धुन पर कुछ नृत्य भी प्रस्तुत किये गये। ये नृत्य अर्बन सर्विसेज अंतर कम्युनिटी सेंटर प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले सांस्कृतिक समूहों द्वारा प्रस्तुत किये गये।
जमशेदपुरकेचुनींदासंगीतकारोंएवंगायकोंनेजमशेदपुरवासियोंकेमनोरंजनहेतुएकबेहदउत्कृष्टबैन्डतैयारकरसंगीतऔरनृत्यसेभरपूरएकमनभावनकार्यक्रमप्रस्तुतकिया।इनकलाकारोंनेहिंदीकेनयेऔरलोकप्रियगानोंकेजरिएअपनेहुनरकाप्रदर्शनकियाऔरलोगोंकामनोरंजनकिया।